नाबालिग संग दुष्‍कर्म की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफतार

दुर्गापुर : अंडाल थाना की पुलिस ने नाबालिग को भगाकर उसके साथ जबरन दुराचार की कोशिश के मामले में मिथुन खोरिया को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई. अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी. पकड़ा गया आरोपी मिथुन खोरिया सिदुली कुचीपाड़ा का रहने वाला है. जानकारी […]

दुर्गापुर : अंडाल थाना की पुलिस ने नाबालिग को भगाकर उसके साथ जबरन दुराचार की कोशिश के मामले में मिथुन खोरिया को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई. अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी. पकड़ा गया आरोपी मिथुन खोरिया सिदुली कुचीपाड़ा का रहने वाला है.
जानकारी के मुताबिक मिथुन अपने ही मोहल्ले की एक नाबालिग को प्रेम जाल में फांसकर उसे लेकर फरार हो गया था. लड़की के घरवालों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. मामले की जांच करते हुए पुलिस दोनों को झारखंड के मधुपुर इलाके से बरामद कर अंडाल ले आयी और लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. लड़की के घरवालों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >