सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

पानागढ. वीरभूम जिले के किर्णहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने वासुदेव माल तथा जर्मन मुर्मू को सिउड़ी कॉलोनी के क्वार्टर से गिरफ्तार किया है. जर्मन खुद को सिंचाई विभाग का हेड क्लर्क बताता था जबकि वासुदेव माल डीआई कार्यालय का कर्मी बताता था. दोनों ने […]

पानागढ. वीरभूम जिले के किर्णहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने वासुदेव माल तथा जर्मन मुर्मू को सिउड़ी कॉलोनी के क्वार्टर से गिरफ्तार किया है.
जर्मन खुद को सिंचाई विभाग का हेड क्लर्क बताता था जबकि वासुदेव माल डीआई कार्यालय का कर्मी बताता था. दोनों ने खुद को सरकारी कर्मचारी बता कर स्थानीय लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है.
किर्णाहार के दो पीड़ित लोगों ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में मामला दायर किया था. उसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >