दुर्घटना में व्यवसायी की मौत क्रुद्ध भीड़ ने फूंकीं दुकानें

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के भतार थाना अंतर्गत कालीटिकुरी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में धान व्यवसायी सिराजुल शेख उर्फ भोला शेख (45) की मौत की घटना के बाद उत्तेजित स्थानीय निवासियों ने शव को सड़क पर रखकर पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मोड़ पर मौजूद तीन दुकानें कई होटलों में […]

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के भतार थाना अंतर्गत कालीटिकुरी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में धान व्यवसायी सिराजुल शेख उर्फ भोला शेख (45) की मौत की घटना के बाद उत्तेजित स्थानीय निवासियों ने शव को सड़क पर रखकर पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मोड़ पर मौजूद तीन दुकानें कई होटलों में आग लगा दी.
आगजनी की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल तथा भतार थाना की पुलिस पहुंची. आक्रोशित ग्रामीण पुलिस से उलझ गये. पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया. बाद में भारी संख्या में बर्दवान पुलिस लाइन से पुलिस बल को उतारा गया. इसके बाद परिस्थिति नियंत्रित हुयी. पुलिस ने बताया कि सिराजुल मंगलकोट थाना के महेतुजा गांव का रहने वाला था.
धान बिक्री का रूपया कलेक्शन कर वह मोटरसाइकिल से मुरातीपुर से घर लौट रहा था, तभी तीव्र गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी. ग्रामीणों का अभियोग है कि सड़क पर अवैध रूप से दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण ही दुर्घटना हुयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >