पड़ोसन के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मारपीट

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के जयनगर इलाके के अरुणनगर गांव के वामनगाछी इलाके में पड़ोसन को कुप्रस्ताव देने व राजी नही होने पर उसके साथ मारपीट की गयी. पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दिया है.नकारी के अनुसार पीड़िता कोलकाता में आया का काम करती है. उसके पति दैनिक मजदूर […]

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के जयनगर इलाके के अरुणनगर गांव के वामनगाछी इलाके में पड़ोसन को कुप्रस्ताव देने व राजी नही होने पर उसके साथ मारपीट की गयी. पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दिया है.नकारी के अनुसार पीड़िता कोलकाता में आया का काम करती है. उसके पति दैनिक मजदूर का काम करते हैं.
उस महिला ने बताया कि गोचरन स्टेशन के पास जब वह रिक्शा वैन से अपने घर लौट रही थी, तभी उक्त युवक ने उसे कुप्रस्ताव दिया और जबरन वैन से उतार कर रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. युवक का नाम संजय सांपूई है. वह उसके पड़ोस में ही रहता है. उसने कई बार उसे विवाह करने व साथ रहने का प्रस्ताव दिया था.
जिसे उस महिला ने ठुकरा दिया. इसके बाद से ही वह गुस्से में था. घटनावाले दिन जबरदस्ती की और कुप्रस्ताव नहीं मानने पर महिला के साथ मारपीट भी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >