नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अब रिमांड पर लेकर पुलिस ले रही है खबर

सिलीगुड़ी : एमइएस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों की बुधवार को अदालत में पेशी हुई.इन चारों को अदालत ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है. उल्लेखनीय है कि सेना की खुफिया विभाग के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर […]

सिलीगुड़ी : एमइएस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों की बुधवार को अदालत में पेशी हुई.इन चारों को अदालत ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है. उल्लेखनीय है कि सेना की खुफिया विभाग के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार की शाम को एयरव्यू मोड़ इलाके के एक होटल से चारों को गिरफ्तार किया था.
आरोपियों के नाम बृज किशोर तिवारी, मजरुल हक, मनोज कुमार शर्मा और वीरेन्द्र कुमार हैं. ये चारों बिहार के निवासी हैं. इन चारों पर एमइएस में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने का आरोप है. पुलिस ने उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, 2 रबर स्टांप तथा नगद 2 लाख 90 हजार रुपये बरामद किये थे. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुशार बुधवार को इन चारों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया. जहां से अदालत ने पूछताछ के लिए उन चारों को पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ठगी करने वाले गिरोह का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है.इनके तार सिलीगुड़ी के साथ ही अन्य राज्यों के साथ जुड़े होने की संभावना है. इनलोगों की यहां किसी स्थानीय ब्यक्ति के साथ भी मिलीभगत हो सकती है. इन तमाम पहलुओं की जांच की जानी है. इसी वजह से चारों आरोपियों को पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
इस दौरान इनलोगों से गहरायी के साथ पूछताछ की जायेगी.इनसे और भी कई नामों का खुलासा हो सकता है. पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि इनलोगों से इस बात का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है कि आखिरकार यहलोग अबतक कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं. कितने लोगों से कितनी रकम की वसूली यह लोग कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >