सर्वे पार्क में संदिग्ध हालत में वृद्धा की लाश बरामद

कोलकाता :सर्वे पार्क थाना क्षेत्र स्थित तीन मंजिली इमारत के पहले तल्ले के कमरे से संदिग्ध हालत में एक वृद्धा की लाश बरामद की गयी. घटना शनिवार की सुबह करीब 9.20 बजे घटी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उसे एमआर बांगुड़ अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. […]

कोलकाता :सर्वे पार्क थाना क्षेत्र स्थित तीन मंजिली इमारत के पहले तल्ले के कमरे से संदिग्ध हालत में एक वृद्धा की लाश बरामद की गयी. घटना शनिवार की सुबह करीब 9.20 बजे घटी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
उसे एमआर बांगुड़ अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. मृतका की शिनाख्त मंजू साहा (75) के रूप में हुई है. वह अपने पति गोष्टो बिहारी साहा के साथ रहती थी. गोष्टो की उम्र भी काफी हो चुकी है. घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >