पेट्रोल में मिलावट करनेवाले रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

कोलकाता : पेट्रोल में मिलावट करनेवाले रैकेट का सीआइडी ने भंडाफोड़ किया है. सीआइडी के अनुसार गत शुक्रवार की रात अलीपुरद्वार के बीरपाड़ा थाना इलाका स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गयी. पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड रिजर्वर में कम कीमतवाला पेट्रोलियम उत्पाद मिलाया जा रहा था. वहां से सीआइडी की टीम ने 7,000 लीटर […]

कोलकाता : पेट्रोल में मिलावट करनेवाले रैकेट का सीआइडी ने भंडाफोड़ किया है. सीआइडी के अनुसार गत शुक्रवार की रात अलीपुरद्वार के बीरपाड़ा थाना इलाका स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गयी. पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड रिजर्वर में कम कीमतवाला पेट्रोलियम उत्पाद मिलाया जा रहा था. वहां से सीआइडी की टीम ने 7,000 लीटर औद्योगिक विलायक द्रव से भरे टैंकर को जब्त किया. साथ ही पेट्रोल पंप के मालिक के भाई विकास मित्तल और टैंकर चालक विजय दास को गिरफ्तार किया गया है. बीरपाड़ा थाने ने मामले की जांच शुरू की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >