कोलकाता: चुनाव के बाद राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर विचार विमर्श करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार की शाम राज्यपाल एमके नारायणन से मिलने के लिए राजभवन पहुंची.
मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के बाद विभिन्न जिलों में हिंसा का माहौल है, इसके लिए यहां की सत्तारूढ़ पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
जबकि राज्य सरकार का आरोप है कि विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही हैं. वहीं, सारधा घोटाले को लेकर भी राज्य सरकार काफी बैकफुट पर है, सारधा मामले पर भी मुख्यमंत्री व राज्यपाल के बीच बातचीत हुई. हालांकि सीएम व राज्यपाल के बीच हुई बैठक के बाद किसी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया.
