कोलकाता : सिनेमा हॉल मालिक पर लाखों की ठगी का आरोप

कोलकाता : सियालदह के निकट एक सिनेमा हॉल के मालिक के खिलाफ एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगने की शिकायत दर्ज हुई है. पीड़ित व्यक्ति ने मोचीपाड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित व्यक्ति का नाम संतोष कुमार सिंह है. वह नारकेलडांगा मेन रोड के रहनेवाले हैं. इसके साथ ही उनका एक घर […]

कोलकाता : सियालदह के निकट एक सिनेमा हॉल के मालिक के खिलाफ एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगने की शिकायत दर्ज हुई है. पीड़ित व्यक्ति ने मोचीपाड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित व्यक्ति का नाम संतोष कुमार सिंह है. वह नारकेलडांगा मेन रोड के रहनेवाले हैं. इसके साथ ही उनका एक घर एयरपोर्ट के माइकल नगर में भी है.
उनका आरोप है कि विदिशा बसु को उन्होंने हॉल के अंदर फुड स्टाॅल खोलने के नाम पर एग्रीमेंट के बाद 4.50 लाख रुपये दिये.
इसके साथ स्टॉल में फर्नीचर का काम करवाने के लिए अलग से 14 लाख रुपये दिये. इसके बावजूद उनका काम आगे नहीं बढ़ा. 25 सितंबर को रुपये देने के बाद काम आगे नहीं बढ़ने पर उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ.
इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत मोचीपाड़ा थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी हॉल के मालिक से सबूत के आधार पर पूछताछ शुरू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >