बंगाल : हाट करने आये लोग ट्रक की चपेट में आये, दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर

पतिराम बीएसएफ कैम्प के सामने हुआ हादसा बालुरघाट :चावल लदे एक ट्रक के धक्के से दो महिला पैदल यात्रियों की मौत हो गयी. वहीं एक वृद्ध महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार को यह दुर्घटना बालुरघाट थाना अंतर्गत पतिराम बीएसएफ कैम्प के सामने हुई है. घटना […]

पतिराम बीएसएफ कैम्प के सामने हुआ हादसा
बालुरघाट :चावल लदे एक ट्रक के धक्के से दो महिला पैदल यात्रियों की मौत हो गयी. वहीं एक वृद्ध महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार को यह दुर्घटना बालुरघाट थाना अंतर्गत पतिराम बीएसएफ कैम्प के सामने हुई है. घटना के बाद इलाके में उत्तेजना फैल गयी. खबर पाकर पुलिस पहुंची और घटनास्थल पर जमा भारी भीड़ को नियंत्रित किया.
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक रविवार और गुरुवार को बीएसएफ कैम्प के सामने हाट लगता है. हाट में हजारों लोगों की आवाजाही रहती है. इस दिन भी हाट में काफी लोग थे. दोपहर करीब सवा एक बजे बुनियादपुर की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया. इसके बाद वह सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया. इसकी चपेट में तीन महिलाएं आ गयीं. इनमें से दो की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है. मृत महिलाओं में संजलि सोरेन (35) बंशीहारी थाना अंतर्गत बुनियादपुर के आमपुकुर इलाके की निवासी बतायी गयी है. वह अपने पति के साथ हाट में आयी थी. एक अन्य मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. वहीं ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना की छानबीन की जा रही है.
मृत संजलि सोरेन के पति मंगल हेब्रम ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ भेंट करने के लिए बालुरघाट के माहेनगर इलाके में गये थे. वहीं से वह हाट आये थे. पत्नी को सड़क के किनारे खड़ा करके वह दुकान की तरफ गये थे. अचानक ही लॉरी ने आकर उनकी पत्नी को धक्का मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >