कोलकाता में 10 लाख के जाली नोटों संग दो गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को मिली सफलता कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर महानगर के न्यू मार्केट इलाके से जाली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रिंकू शेख (23) और रकीमुल शेख (24) […]

कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को मिली सफलता

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर महानगर के न्यू मार्केट इलाके से जाली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रिंकू शेख (23) और रकीमुल शेख (24) हैं. दोनों के पास से पुलिस ने 10 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किये हैं. सभी नोट नये पांच सौ व दो हजार रुपये के हैं.
शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश करने पर 12 दिनों के लिए एसटीएफ की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. डीसी एसटीएफ मुरलीधर शर्मा ने बताया कि एसटीएफ को खबर मिली थी कि मालदा के कालियाचक से कुछ लोग नैनो कार में जाली नोट लेकर इसे महानगर के बड़े बाजारों में चलाने आये हैं. इसके बाद से एसटीएफ टीम के सदस्य बड़ाबाजार, न्यू मार्केट, गरियाहाट व साउथ सिटी मॉल के आसपास के इलाकों में गुप्त तरीके से निगरानी रख रहे थे.
गुरुवार शाम को न्यू मार्केट इलाके में एक दुकानदार ने खबर दिया कि कुछ अज्ञात युवक मार्केट में मंहगे सामान की खरीदारी कर रहे हैं. लेकिन वे जो रुपये दे रहे हैं, उसकी क्वालिटी देखकर वह नोट जाली प्रतीत हो रही है. इसके बाद पुलिस की टीम ने न्यू मार्केट में जाकर दो युवकों को पकड़ा और पूछताछ शुरू की. वे लोग नैनो कार से खरीदारी के लिए आये थे. कार की तलाशी लेने पर वहां से बैग में रखे हुए कुल 10 लाख रुपये के नोट मिले हैं.
मालदा से जाली नोट पहुंचने की मिली थी सूचना , सभी नोट 500 व 2000 के
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके से हुए दोनों आरोपी गिरफ्तार
जाली नोट से मंहगे सामान खरीदने की कर रहे थे कोशिश
अदालत ने दोनों आरोपियों को 12 दिनों के लिए एसटीएफ हिरासत में भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >