दमदम के नागेरबाजार इलाके की घटना
स्थानीय लोगों ने लगाया हत्या का आरोप
कोलकाता़ : दमदम थाना क्षेत्र के नागेरबाजार स्थित बहुमंजिली अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर बालकनी से एक वृद्ध महिला का शव फंदे से लटका मिला. उसका नाम नीलजंना दत्त (80) है़ घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को महिला के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ़ पुलिस के अनुसार इसमें उसकी हत्या का जिम्मेदार किस अन्य को न ठहराने की बात कही गयी है़ पुलिस स्वाभाविक हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है़
क्या है घटना :
प्राप्त खबरों के अनुसार, शनिवार सुबह दमदम के नागेरबाजार स्थित नीलांचल अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर लोगों ने वृद्धा के शव को फंदे से लटका देखा़ लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी दमदम थाना की पुलिस को दी़ मृतका के बेटे नीलाचल दत्त के अनुसार गत रात उसकी मां स्वस्थ्य थी़ घर के लाेगों से आम दिनों की तरह बातचीत कर सोयी थी़ सुबह उठकर दरवाजा खोलकर देखा तो बालकनी में उसका शव फंदे से लटक रहा था.
लोगों का आरोप है कि नीलाजंना काफी वृद्ध थी़ं उनका हाथ पैर-कांपना था तो वह इतने अच्छे से सुसाइड नोट कैसे लिखी़ उनका शव फर्स के सटा था़ लाेगों का आरोप है के संपत्ति की लालच में उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है़
