क्लाउडेड लेपर्ड की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स को मिली एक और सफलता सिक्किम-भूटान की सीमा पर मारा गया है लेपर्ड को सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी. पेंगोलिन के शल्क की तस्करी करनेवालों से पूछताछ करना वन विभाग टास्क फोर्स के लिए कारगर साबित हुआ है. टास्क फोर्स ने क्लाउडेड लेपर्ड की खाल बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय कालाबाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब सात […]

स्पेशल टास्क फोर्स को मिली एक और सफलता

सिक्किम-भूटान की सीमा पर मारा गया है लेपर्ड को
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी. पेंगोलिन के शल्क की तस्करी करनेवालों से पूछताछ करना वन विभाग टास्क फोर्स के लिए कारगर साबित हुआ है. टास्क फोर्स ने क्लाउडेड लेपर्ड की खाल बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय कालाबाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये है. इस अभियान में दो तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. उनके नाम महेश राई (30) और सूर्या कुमार राई (37) है. महेश दक्षिण सिक्किम के माल्ली थाना अंतर्गत संबूक का रहने वाला है. जबकि सूर्या गंगतोक के लिंगडॉक का निवासी है. दोनों आरोपियों को रविवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. अदालत ने इन दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
यहां उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की देर रात वन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने पेंगोलिन के छह किलो शल्क के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था. उनसे मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स के प्रमुख सह बेलाकोवा के रेंजर संजय दत्त ने एक जाल बिछाया. डुआर्स के मालबाजार इलाके से क्लाउडेड लेपर्ड की खाल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. यह खाल करीब पांच फुट लंबी है. गोली मारकर लेपर्ड की हत्या किये जाने के प्रमाण भी मिले हैं.
टास्क फोर्स से मिली जानकारी के अनुसार लेपर्ड की खाल को नेपाल के रास्ते चीन भेजे जाने की योजना थी. इसकी हत्या हाल ही में की गयी है. इसे सिक्किम व भूटान की सीमा पर स्थित जंगलों में मारा गया है. लेपर्ड की यह प्रजाति ठंडे व पहाड़ी इलाकों में ही पायी जाती है. लेपर्ड की यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >