Tiljala Fire Case Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तिलजला इलाके में मंगलवार को जिस फैक्ट्री में आग लगी थी, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उस बिल्डिंग को गिराने के आदेश दिये हैं. अग्निकांड में 2 लोगों की जान चली गयी थी. इसके साथ ही शहर में चल रही अवैध फैक्ट्रियों के काले कारोबार की पोल भी खुल गयी.
भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं : सीएम
मुख्यमंत्री ने बुधवार को साफ कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को अब बंगाल में कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने तिलजला की उस अवैध इमारत को एक दिन के भीतर जमींदोज करने और शहर की ऐसी सभी फैक्ट्रियों की बिजली हमेशा के लिए काटने का निर्देश दिया है, जिनके पास स्वीकृत नक्शा (Building Map) नहीं है.
जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री ने 4 विभागों की एक उच्चस्तरीय टीम बनायी थी. बुधवार को आयी रिपोर्ट के आधार पर चीफ मिनिस्टर ने बताया कि जिस इमारत में चमड़े का गोदाम चल रहा था, उसका नक्शा पास नहीं हुआ था. फैक्ट्री में आग से निपटने के बुनियादी उपकरण और बिजली सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह उल्लंघन पाया गया. जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस पूरी इकाई को ‘अवैध’ करार दिया है.
इसे भी पढ़ें : मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष टुटू बोस नहीं रहे, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि, खेल जगत में शोक की लहर
मालिक गिरफ्तार, शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन
मुख्यमंत्री ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और एक अन्य व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. कोलकाता नगर निगम (KMC) को पानी का कनेक्शन काटने और बिजली कंपनी CESC को तुरंत बिजली काटने का आदेश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता नगर निगम 24 घंटे के भीतर इस अवैध इमारत को गिराने की प्रक्रिया पूरी करे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तिलजला और कसबा के अवैध कारखानों पर गिरेगी गाज
यह कार्रवाई केवल एक इमारत तक सीमित नहीं रहने वाली है. मुख्यमंत्री ने बिजली कंपनी को विशेष निर्देश जारी किये हैं. कहा है कि तिलजला, कसबा और आसपास के इलाकों में उन सभी फैक्ट्रियों की बिजली हमेशा के लिए काट दी जाये, जिनके नक्शे पास नहीं हैं. नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें अब शहर के उन संकरी गलियों वाले इलाकों में सर्वे करेंगी, जहां अवैध गोदाम और फैक्ट्रियां मौत का जाल बनी हुई हैं.
Tiljala Fire Case Kolkata: क्या था मामला?
मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे तिलजला की इस इमारत की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी थी. देखते ही देखते लपटों ने पूरे चमड़ा गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं के गुबार के बीच 2 लोगों की मौत हो गयी और 3 अन्य गंभीर रूप से झुलस गये.
इसे भी पढ़ें
कोलकाता के तिलजला में भीषण आग, दम घुटने से दो की मौत
Kolkata Fire: कोलकाता की बहुमंजिला इमारत में आग पर कंट्रोल, 9 लोगों की मौत, मुआवजे का एलान
Salt Lake Fire: कोलकाता के साल्ट लेक अस्पताल में भीषण आग, सुरक्षित बाहर निकाले जा रहे मरीज
कोलकाता में भीषण अगलगी, आनंदपुर में धू धू कर घंटों जलते रहे कई घर
