कोलकाता : स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट

गरियाहाट में छह महिलाओं सहित 14 गिरफ्तार मकान मालिक व धंधे को चलाने वाले दो प्रमुख आरोपी फरार कोलकाता : गरियाहाट के पीसी सरकार सरणी में पिछले छह महीने से स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था. मंगलवार शाम को लालबाजार के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने गरियाहाट थाने […]

गरियाहाट में छह महिलाओं सहित 14 गिरफ्तार

मकान मालिक व धंधे को चलाने वाले दो प्रमुख आरोपी फरार
कोलकाता : गरियाहाट के पीसी सरकार सरणी में पिछले छह महीने से स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था. मंगलवार शाम को लालबाजार के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने गरियाहाट थाने की पुलिस के साथ मिलकर मामले का भंडाफोड़ कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया. दबोचे गये लोगों में 16 से 22 वर्ष की छह युवतियां समेत आठ ग्राहक व दलाल शामिल हैं. मकान मालिक व गिरोह को चलानेवाले प्रमुख दो आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि गरियाहाट इलाके के पीसी सरकार सरणी में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाये जाने की जानकारी मिली थी. पुलिस मामले में नजर रख रही थी. पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद मंगलवार शाम को पुलिस टीम ने छापेमारी की.
आपत्तिजनक हालत में छह युवतियों को ग्राहकों के साथ पकड़ा गया. कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसके पहले चारू मार्केट इलाके में ट्रेवल एजेंसी चलाने के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था. पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >