उपद्रव की घटना के 11 को मिली जमानत

पिछले वर्ष रामनवमी के मौके पर हावड़ा के शिवपुर में हुई उपद्रव की घटना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने इस साल मार्च में 11 और लोगों को गिरफ्तार किया था

कोलकाता. पिछले वर्ष रामनवमी के मौके पर हावड़ा के शिवपुर में हुई उपद्रव की घटना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने इस साल मार्च में 11 और लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में थे. बुधवार को उनसे जुड़े मामले की सुनवाई बैंकशाल कोर्ट में हुई, जहां आरोपियों के अधिवक्ता फजल अहमद ने अपने मुवक्किलों की जमानत का आवेदन किया, जिसे मंजूर कर लिया गया. गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में रामनवमी की शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान उपद्रवियों ने हमला कर दिया था. घटना के एक महीने बाद कलकत्ता हाइकोर्ट ने इसकी जांच का आदेश एनआइए को दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >