सॉल्टलेक में छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत

कोलकाता. सॉल्टलेक स्थित एफइ ब्लॉक में नौंवी कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. संजना चंदा (15) का शव उसके घर के बाहर से बरामद किया गया. उसके पिता ने बताया कि संजना का कमरा दूसरे तल्ले पर है. उसके कमरे में गये तो वह नहीं थी. जब गार्डेन में तौलिया […]

कोलकाता. सॉल्टलेक स्थित एफइ ब्लॉक में नौंवी कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. संजना चंदा (15) का शव उसके घर के बाहर से बरामद किया गया. उसके पिता ने बताया कि संजना का कमरा दूसरे तल्ले पर है. उसके कमरे में गये तो वह नहीं थी. जब गार्डेन में तौलिया सूखाने गये तो सड़क के पास संजना को रक्तरंजित अवस्था में देखा.

निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया है कि घर की बालकनी में कुर्सी रखी थी. शायद इस पर चढ़कर ही संजना नीचे कूदी होगी. हालांकि मंगलवार शाम तक उसके माता-पिता ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है. छात्रा के माता-पिता का कहना है कि संजना की मानसिक स्थिति पूर्ण रूप से ठीक थी.

वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती. उसके रूम से ना कोई सुसाइड नोट मिला है ना उसके फोन में ऐसा कोई एसएमएस जिससे कुछ सुराग मिल सके. विधाननगर कमिशनरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज नहीं करायी जाने के बावजूद पुलिस ने अस्वभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है. हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद आगे कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >