चरस की डील करने आया तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने न्यू मार्केट इलाके में चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दबोचे गये अारोपी का नाम शेख शाहिद उर्फ बाच्चा शाहिद (30) है. वह दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर का रहनेवाला है. शुक्रवार को उसे अदालत में पेश करने पर छह नवंबर तक […]

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने न्यू मार्केट इलाके में चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दबोचे गये अारोपी का नाम शेख शाहिद उर्फ बाच्चा शाहिद (30) है. वह दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर का रहनेवाला है.
शुक्रवार को उसे अदालत में पेश करने पर छह नवंबर तक जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि न्यू मार्केट इलाके में एक व्यक्ति भारी मात्रा में चरस की डील करने आने वाला है.
इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम पहले से वहां की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी. गुरुवारशाम को न्यू मार्केट इलाके के शिव दे लेन के पास शाम छह बजे के करीब संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक किलो 45 ग्राम चरस व एक हजार 30 रुपये नगद बरामद किये. गया. जब्त चरस की कीमत बाजार में एक लाख 70 हजार रुपये है. इतनी मात्रा में चरस वह कहां से लाया और इसे किसके हवाले करनेवाला था. इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >