पुलिस ने बरामद किये रुपये व स्टोन

स्टोन व्यापारी हत्याकांड. इकबालपुर में ही छुपा रखे थे लूट का माल पुलिस ने 92 हजार रुपये व छह कीमती स्टोन उसकी निशानदेही पर किया जब्त शुक्रवार को बैंकशॉल कोर्ट ने आरोपी को छह नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा मामले में जुड़े अन्य दो फरार आरोपी पुलिस के हाथ आने से बचे दो बार […]

स्टोन व्यापारी हत्याकांड. इकबालपुर में ही छुपा रखे थे लूट का माल
पुलिस ने 92 हजार रुपये व छह कीमती स्टोन उसकी निशानदेही पर किया जब्त
शुक्रवार को बैंकशॉल कोर्ट ने आरोपी को छह नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
मामले में जुड़े अन्य दो फरार आरोपी पुलिस के हाथ आने से बचे दो बार
कोलकाता : जोड़ासांको थानाअंतर्गत जकारिया स्ट्रीट में मोहम्मद सलीम नामक स्टोन व्यापारी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार असर फिरदौशी (32) से पूछताछ कर पुलिस ने दुकान से लूटे गये रुपये व कीमती स्टोन इकबालपुर इलाके में एक गुप्त स्थान से बरामद कर लिये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुप्त स्थान से उन्हें दो हजार रुपये के 46 नोट अर्थात 92 हजार रुपये व छह कीमती स्टोन मिले हैं, जो कत्ल के बाद दुकान से लूट लिये गये थे. असर को शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे छह नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
इधर कोलकाता पुलिस की होमेशाइड शाखा की टीम ने गुरुवार रात को मामले को अपने हाथ में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि अब असर से पूछताछ कर इस घटना में शामिल उसके दो और साथी को दबोचने में जल्द उन्हें सफलता मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >