घर में प्लेइंग कार्ड के जरिये चल रहा था जुआ का खेल

उल्टाडांगा थाने की पुलिस ने की छापेमारी भागने में कामयाब हुए तीन बदमाश, रंगेहाथों पकड़ में आया एक ठिकाने से एक मोबाइल फोन, 12 हजार 343 रुपये नकदी हुआ जब्त कोलकाता. घर में प्लेइंग कार्ड के जरिये जुआ का धंधा करनेवाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को उल्टाडांगा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. […]

उल्टाडांगा थाने की पुलिस ने की छापेमारी
भागने में कामयाब हुए तीन बदमाश, रंगेहाथों पकड़ में आया एक
ठिकाने से एक मोबाइल फोन, 12 हजार 343 रुपये नकदी हुआ जब्त
कोलकाता. घर में प्लेइंग कार्ड के जरिये जुआ का धंधा करनेवाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को उल्टाडांगा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दबोचे गये आरोपी का नाम रोहित गुप्ता (38) है. उसके पास से एक मोबाइल फोन, 12 हजार 343 रुपये व एक डायरी मिली है, जिसमें रोजाना खेलने वाले ग्राहकों का नंबर दर्ज हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें खबर मिली थी कि उल्टाडांगा इलाके में प्लेइंग कार्ड के जरिये जुआ का खेल चल रहा है. इस जानकारी के बाद पुलिस ने उल्टाडांगा इलाके के गोरापद सरकार लेन में स्थित एक इमारत में रेड किया. वहां ग्राउंड फ्लोर में जुआ खेलते कुछ लोग दिखे, लेकिन पुलिस को देखते ही दो बदमाश वहां से भाग निकले, लेकिन रोहित गुप्ता पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर फरार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >