देगंगा में मानसिक रोग से पीड़ित विधवा से दुष्कर्म का मामला
कोलकाता : मानसिक रोग से पीड़ित एक विधवा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना देगंगा थाना क्षेत्र स्थित आटीग्राम की है.
जानकारी के मुताबिक पति की मृत्यु के बाद पीड़िता भीख मांग कर अपना गुजारा करती है. आरोप है कि अहिद मंडल ने उसे बहला-फुलसा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गयी. गर्भपात के लिए अहिद ने उसे दवा खिलायी, जिससे उसके शरीर से अत्यधिक खून बहने लगे. स्थानीय लोगों ने उसे विश्वनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
वहां महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे बारासात अस्पताल भेज दिया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने देगंगा थाना में अहिद मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. इस आधार पर पुलिस ने अहिद को गिरफ्तार कर लिया.
