महिला का एटीएम कार्ड बदल निकाल लिये 34 हजार रुपये

कोलकाता. एटीएम से रुपये निकाल रही एक महिला को एटीएम काउंटर में हड़बड़ी कर जल्दी से रुपये निकाल देने का प्रलोभन देकर एक शातिर व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया. इसके बाद दूसरे एटीएम काउंटर में जाकर महिला के एटीएम कार्ड से 34 हजार रुपये निकाल लिये. मोबाइल में रुपये निकलने का मैसेज अाने […]

कोलकाता. एटीएम से रुपये निकाल रही एक महिला को एटीएम काउंटर में हड़बड़ी कर जल्दी से रुपये निकाल देने का प्रलोभन देकर एक शातिर व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया. इसके बाद दूसरे एटीएम काउंटर में जाकर महिला के एटीएम कार्ड से 34 हजार रुपये निकाल लिये. मोबाइल में रुपये निकलने का मैसेज अाने के बाद पीड़ित महिला ने बड़तल्ला थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित महिला का नाम नीतू सिंह है. वह हुगली की रहनेवाली है.

शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि बड़तल्ला इलाके में वह एक गैर सरकारी बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गयी. तभी अचानक एक युवक एटीएम काउंटर के अंदर घुस आया. उसने ऊंचे स्वर में रुपये निकालने में देर करने का अारोप लगाया. इसके बाद युवक ने मशीन से जल्दी रुपये निकालने की बात कहकर उससे एटीएम कार्ड ले लिया, लेकिन काफी कोशिश के बाद रुपये नहीं निकलने की बात कही जिसके बाद वह एटीएम से बाहर निकल गयी.

तकरीबन आधे घंटे के बाद उसके मोबाइल में एटीएम कार्ड से 34 हजार रुपये निकाल लिये जाने का मैसेज आया. सभी रुपये श्यामबाजार के निकट एक एटीएम काउंटर से निकाले गये थे. इसके बाद उसने पर्स से अपना एटीएम कार्ड निकालकर देखा तो वह कार्ड बदला हुआ था. उसने इसकी शिकायत बड़तल्ला थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >