बेलियाघाटा के राखाल घोष लेन की घटना
फ्लैट के बाथरूम से मिला था लहुलूहान बच्चा
अपनी दीदी के घर आया था बच्चा
कोलकाता : बेलियाघाटा के राखाल घोष लेन में एक बच्चे को चाकू मारकर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम जितेन सिंह है. शनिवार सुबह में एक फ्लैट के बाथरूम से निकुंभ बाल्मिकी (10) नामक बच्चे को रक्तरंजित अवस्था में पाया गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, जितेन दो महीने पहले बेलियाघाटा में रहने वाली अपनी दादी के घर आया था. निकुंभ अपनी बहन के साथ जितेन के घर खेलने गया था. कुछ देर बाद जितेन, निकुंभ की बहन को उसके घर छोड़ने गया. उसके कपड़ों पर खून के दाग देख घरवालों को शक हुआ. निकुंभ के बारे में पूछने पर जितेन ने बात टाल दी.
इसके बाद निकुंभ की तलाश में उसके घरवाले जितेन के घर पहुंचे. बाथरूम में निकुंभ लहूलुहान पड़ा था, उसे अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद बेलियाघाटा थाना को सूचित किया गया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेन को गिरफ्तार कर लिया.
