कोलकाता : चोर होने के संदेह में किशोर की सामूहिक पिटाई, मौत

चोर होने के संदेह में किशोर की सामूहिक पिटाई, मौत अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम दमदम कैंटोनमेंट के रवींद्र नगर में हुई घटना प्रमोदनगर का रहनेवाला था किशोर कोलकाता : चोर होने के संदेह पर लोगों ने एक 17 वर्षीय किशोर को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. उसे आरजी कर अस्पताल में भर्ती […]

चोर होने के संदेह में किशोर की सामूहिक पिटाई, मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
दमदम कैंटोनमेंट के रवींद्र नगर में हुई घटना
प्रमोदनगर का रहनेवाला था किशोर
कोलकाता : चोर होने के संदेह पर लोगों ने एक 17 वर्षीय किशोर को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. उसे आरजी कर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना दमदम कैंटोंमेंट के रवींद्रनगर इलाके में हुई. मृतक की पहचान शुभम कर के रूप में हुई है. वह दमदम कैंटोंमेंट के प्रमोदनगर का रहनेवाला था.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को कुछ लोग उसे बुला कर रवींद्र नगर इलाके में ले गये. उसके बाद उसे एक खंभे से बांध कर कांटी लगे बांस से पीटा. उसके सिर, छाती व चेहरे पर भी बांस से मारा गया था, जिससे वह बेहोश हो गया था. मारने के बाद उसे लोगों ने सड़क पर फेंक दिया.
रात भर किशोर उसी प्रकार रास्ते पर पड़ा रहा. शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब जब शुभम के परिवार को इसकी सूचना मिली तो वह रवींद्रनगर इलाके में पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने लगे. इस पर लोगों ने उनको रोका और परिवार के साथ भी मारपीट की. फिर किसी तरह शुभम को वहां से ले जाकर आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
आरोप है कि शुभम के परिजन इस संबंध में शिकायत करने के लिए दक्षिण दमदम थाने में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने एफआइआर लेने से इनकार कर दिया. पुलिस हत्या की बजाय बाइक दुर्घटना होने की रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की.
शुभम की मौत के बाद प्रमोदनगर में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों का मानना है कि शुभम ऐसा नहीं कर सकता. उस पर झूठा आरोप लगाते हुए सामूहिक पिटाई कर हत्या की गयी है. उन लोगों ने शुभम के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने शुभम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >