विवाहिता को केरोसिन पिलाकर मारने की कोशिश

कोलकाता. मायके से रुपये नहीं लाने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को जबरन केरोसिन पिला कर मारने की कोशिश की. यह घटना उत्तर 24 परगना के मेटियागाछा के हेदोपाड़ा में हुई है. आरोपी पति की पहचान कादर मंडल के रूप में हुई है. पीड़िता अंजूरा बीबी को अशोकनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी […]

कोलकाता. मायके से रुपये नहीं लाने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को जबरन केरोसिन पिला कर मारने की कोशिश की. यह घटना उत्तर 24 परगना के मेटियागाछा के हेदोपाड़ा में हुई है. आरोपी पति की पहचान कादर मंडल के रूप में हुई है. पीड़िता अंजूरा बीबी को अशोकनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
जानकारी के अनुसार, लगभग तीन वर्ष पहले कादर मंडल की शादी अंजूरा बीबी के साथ हुई थी और शादी के बाद से ही ससुरालवालों ने उसे मायके से रुपये लाने को लिए दबाव देना शुरू किया. उसने कई बार उन्हें मायके से रुपये लाकर दिये भी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी मांग और भी बढ़ती गयी.

रविवार को एक बार फिर ससुरालवालों ने उसे मायके से रुपये लाने को कहा, लेकिन जब मायके से बिना रुपया लिये वह लौटी तो उसके पति ने उसे जबरन केरोसिन तेल पिला कर मारने की कोशिश की. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को अशोकनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के शिकायत थाने में की गयी है. कादर मंडल और उसके परिवार को लोग फरार बताये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >