साेने के बिस्कुट के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

कोलकाता. जहां एक ओर देश में दिवाली की धूम मची हुई है और धनतेरस के मौके पर लोग बाज़ार में सोने-चांदी की खरीदी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, मणिपुर के इंफाल हवाई अड्डे से सोने के बिस्कुट समेत तीन महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया है. धनतेरस पर जहां सोने-चांदी खरीदे जातें हैं, वहीं […]

कोलकाता. जहां एक ओर देश में दिवाली की धूम मची हुई है और धनतेरस के मौके पर लोग बाज़ार में सोने-चांदी की खरीदी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, मणिपुर के इंफाल हवाई अड्डे से सोने के बिस्कुट समेत तीन महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया है. धनतेरस पर जहां सोने-चांदी खरीदे जातें हैं, वहीं कुछ महिलाएं अवैध रूप से सोने के बिस्कुट की तस्करी करती पकड़ी गयी हैं. जानकारी के अनुसार मणिपुर के इम्फाल हवाई अड्डे पर तीन महिलायें 20 सोने के बिस्कुट के साथ पकड़ी गयीं.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सीमा शुल्क अधिकारी कोलकाता जानेवाले विमान में सवार हुए और तीन महिलाओं को सोने के बिस्कुट के साथ धर दबोचा.

पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें सोने के बिस्कुट की तस्करी की सूचना गुप्त तरीके से मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस को सफलता हाथ लगी है. बरामद सोने के बिस्कुटों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये बतायी गयी है. फिलहाल तीनों महिलायें पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >