तृणमूल समर्थित शरारती तत्वों ने मेरे साथ बदसलूकी की : बाबुल सुप्रियो

रानीगंज (पश्चिम बंगाल) : बालीवुड गायक बाबुल सुप्रियो ने आज आरोप लगाया कि बर्दमान जिले के रानीगंज में आज तृणमूल कांग्रेस समर्थित शरारती तत्वों ने उनके साथ बदसलूकी की जब वे एक रोडशो में भाग ले रहे थे. सुप्रियो आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव लड रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शरारती […]

रानीगंज (पश्चिम बंगाल) : बालीवुड गायक बाबुल सुप्रियो ने आज आरोप लगाया कि बर्दमान जिले के रानीगंज में आज तृणमूल कांग्रेस समर्थित शरारती तत्वों ने उनके साथ बदसलूकी की जब वे एक रोडशो में भाग ले रहे थे. सुप्रियो आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव लड रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने उनके तथा उनके समर्थकों के साथ बदसलूकी की और पथराव किया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रानीगंज पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद वहां अतिरिक्त पुलिस बल भेजे गए और गायक को सुरक्षित बचाया गया.

सुप्रियो ने आरोप लगाया कि रोडशो के साथ चल रहे पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहे. उन्होंने दावा किया कि तीन भाजपा समर्थक पथराव में घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि वह इसकी जानकारी चुनाव आयोग को देंगे. भाजपा समर्थकों ने शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बांकुरा रोड को जाम कर दिया. स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता सेनापति मंडल ने कहा कि इस घटना में उनकी पार्टी शामिल नहीं है और भाजपा लाभ प्राप्त करने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >