चोरी का वाहन बेचनेवाले गिरोह का मुखिया गिरफ्तार

कोलकाता. बिहार में राज्य से चोरी हुए वाहनों को बेचनेवाले गिरोह के मूल आरोपी को गिरफ्तार कर पाने में पुलिस सफल रही है. आरोपी को चिंगड़ीघाटा व इएम बाइपास क्रॉसिंग के निकट से गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम विवेक गुप्ता उर्फ टिंकू (28) बताया गया है. पुलिस ने बताया कि उसने बिहार के नालंदा […]

कोलकाता. बिहार में राज्य से चोरी हुए वाहनों को बेचनेवाले गिरोह के मूल आरोपी को गिरफ्तार कर पाने में पुलिस सफल रही है. आरोपी को चिंगड़ीघाटा व इएम बाइपास क्रॉसिंग के निकट से गिरफ्तार किया गया है.

उसका नाम विवेक गुप्ता उर्फ टिंकू (28) बताया गया है. पुलिस ने बताया कि उसने बिहार के नालंदा में सेकेंड हैंड वाहनों का एक शोरूम खोल रखा था. उसी के जरिये वह चोरी के वाहनों को बेचता था. तालतला के एक निवासी सुदीप घोष ने अपने वाहन चोरी की शिकायत पुलिस में करायी थी. छानबीन के बाद आरोपी के नाम का पता चला. आरोपी से पूछताछ के बाद गत 21 जुलाई को बिहार से चोरी का वाहन जब्त किया गया. अदालत में पेश करने पर उसे 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >