बंकिम बाबू के वंशज नैहाटी को बनायेंगे इंटरनेशनल टूरिस्ट हब, दिखेगी ‘आनंदमठ’ की झलक

Sumitro Chatterjee BJP MLA Naihati: नैहाटी से भाजपा विधायक सुमित्रो चटर्जी ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जन्मस्थली को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की है. यहां रिसोर्ट, वेडिंग डेस्टिनेशन और मछली पालन परियोजना शुरू करने का प्लान है. जानें पूरी इनसाइड स्टोरी.

Sumitro Chatterjee BJP MLA Naihati: ‘वंदे मातरम’ के रचयिता और महान उपन्यासकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जन्मस्थली नैहाटी की सूरत अब बदलने वाली है. नैहाटी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक और बंकिम बाबू के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने इस ऐतिहासिक कस्बे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाने का बीड़ा उठाया है.

बंकिम बाबू के पैतृक घर की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं

विधायक पद की शपथ लेने के बाद सुमित्रो चटर्जी ने स्पष्ट किया कि अब बंकिम बाबू के पैतृक घर की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विजन को साझा करते हुए नैहाटी के काठालपाड़ा गांव को एक नये सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की.

‘वंदे मातरम’ को मिला वास्तविक सम्मान

शपथ ग्रहण के बाद सुमित्रो चटर्जी ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला. चटर्जी ने कहा कि पूर्व की राज्य और केंद्र सरकारों ने ‘वंदे मातरम’ को वह स्थान नहीं दिया, जिसका वह हकदार था. सरकारी कार्यक्रमों में इसे कभी पूर्ण रूप से नहीं गाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने बंकिम बाबू के आवास को केवल ‘विरासत भवन’ घोषित कर खानापूर्ति की, लेकिन पर्यटकों के लिए वहां कोई बुनियादी सुविधा विकसित नहीं की.

इसे भी पढ़ें : बंगाल के स्कूलों में सुबह-सुबह वंदे मातरम गाना अनिवार्य, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी करने को कहा

नैहाटी के लिए मास्टर प्लान : झील, रिसोर्ट और डेस्टिनेशन वेडिंग

विधायक सुमित्रो चटर्जी ने नैहाटी के विकास के लिए कई नायाब सुझाव पेश किये हैं. उन्होंने कहा कि इलाके में मौजूद एक बड़ी लेकिन बेकार पड़ी झील को साफ कर वहां मत्स्य पालन शुरू किया जायेगा. पर्यटकों के ठहरने के लिए झील के पास एक आधुनिक रिसोर्ट बनाने की योजना है. नैहाटी को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ स्थल के रूप में प्रमोट करने का भी उनका सपना है. इससे स्थानीय रोजगार बढ़ेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंकिम म्यूजियम बनाने की है अमित शाह की योजना

अमित शाह की योजना के अनुसार, यहां बंकिम चंद्र की बहुआयामी प्रतिभा, उनके साहित्य और राष्ट्रवादी विचारधारा को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जायेगा.

Sumitro Chatterjee BJP MLA Naihati: नैहाटी और चिनसुरा का गहरा नाता

‘वंदे मातरम’ की रचना 1875-76 के दौरान हुई थी. सुमित्रो चटर्जी ने बताया कि भले ही इसकी रचना स्थल के रूप में हुगली के चिनसुरा का नाम लिया जाता है, लेकिन नैहाटी का इसमें बराबर का योगदान है. हुगली नदी के 2 किनारों पर स्थित ये दोनों शहर बंगाल की राष्ट्रवादी चेतना के प्रतीक हैं.

इसे भी पढ़ें : ब्यूटी पार्लर वाली दीदी और RSS की खामोश गूंज, जानें कैसे भाजपा ने ममता के किला को ढाहने के लिए बिछाया माइक्रो-कैंपेन का जाल

बदल रही बंगाल की राजनीति

बंकिम चंद्र के वंशज होने के नाते सुमित्रो चटर्जी का भाजपा की टिकट पर जीतना और अब नैहाटी के कायाकल्प की बात करना, बंगाल की बदलती राजनीति में एक बड़ी सांस्कृतिक जीत माना जा रहा है. अब वह दिन दूर नहीं जब दुनिया भर के पर्यटक नैहाटी आकर उस मिट्टी को नमन कर सकेंगे जिसने देश को अपना राष्ट्रगीत दिया.

इसे भी पढ़ें

75 साल की तपस्या : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों से शुभेंदु अधिकारी के राजतिलक तक, जानें कैसे संघ ने खामोशी से बदल दी बंगाल की सत्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >