हावड़ा में टैक्सी चालक से मारपीट का आरोप

कोलकाता. हावड़ा में टैक्सी चालक दिनेश साव के साथ हावड़ा ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट करने का अारोप लगा है. 23 जुलाई को एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन एवं वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी की आम सभा दोपहर 12 बजे यूनियन कार्यालय में होगी. इसमें कोलकाता व विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. आम […]

कोलकाता. हावड़ा में टैक्सी चालक दिनेश साव के साथ हावड़ा ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट करने का अारोप लगा है. 23 जुलाई को एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन एवं वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी की आम सभा दोपहर 12 बजे यूनियन कार्यालय में होगी. इसमें कोलकाता व विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

आम सभा में हावड़ा में टैक्सी चालक से पुलिस द्वारा की गयी मारपीट सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा होगी. एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के महासचिव व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि वे लोग लगातार हावड़ा में टैक्सी चालकों पर पुलिस जुल्म की शिकायत कर रहे हैं.

इस बाबत परिवहन मंत्री से लेकर हावड़ा पुलिस आयुक्त को पत्र भी दिया गया था. परिवहन मंत्री के हस्तक्षेप के बावजूद पुलिस जुल्म कम नहीं हुआ है. हावड़ा में टैक्सी ड्राइवर व यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश साव के साथ पुलिस ने बिना वजह मारपीट की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >