चोरी का पता लगाने को नौकरानी का होगा नार्को टेस्ट
कोलकाता. टॉलीवुड अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता के घर में लाखों रुपये के जेवरात की चोरी की घटना में आरोपी का पता लगाने के लिए कोलकाता पुलिस बैंकशाल अदालत की इजाजत के बाद उसके घर में काम करनेवाली नौकरानी का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है. वहीं इसके खिलाफ आरोपी के वकील ने बैंकशाल कोर्ट […]
कोलकाता. टॉलीवुड अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता के घर में लाखों रुपये के जेवरात की चोरी की घटना में आरोपी का पता लगाने के लिए कोलकाता पुलिस बैंकशाल अदालत की इजाजत के बाद उसके घर में काम करनेवाली नौकरानी का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है. वहीं इसके खिलाफ आरोपी के वकील ने बैंकशाल कोर्ट में इसे अवैध बताया है.
अदालत सूत्रों के मुताबिक उसके वकील ने अदालत में दायर शिकायत पत्र में कहा कि उसकी मुवक्किल की मरजी के खिलाफ जबरन पुलिस यह नार्को टेस्ट करवा रही है, जो कि अवैध है. वहीं सरकारी वकील के मुताबिक अदालत में खुद नौकरानी ने इस टेस्ट के लिए हामी भरी है जिसके बाद अदालत की इजाजत पर यह टेस्ट कराया जायेगा.
हालांकि नौकरानी के वकील की अरजी पर अदालत ने अभी अपना फैसला नहीं सुनाया है. फिलहाल इस टेस्ट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ज्ञात हो कि घर में चोरी होने की शिकायत अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेन गुप्ता की मां ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी. इसके बाद से कोलकाता पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.