बातों में फंसा कर मोबाइल, पर्स व गहने कर देता था गायब

कोलकाता : बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके मोबाइल, पर्स और जेवरात ले भागने वाले एक जादूगर को लालबाजार के छिनताई विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. दबोचे गये आरोपी का नाम सुबीर शेख उर्फ मैजेशियन सुबीर (37) है. वह सोनारपुर के लस्करपुर का रहनेवाला है. गुप्त […]

कोलकाता : बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके मोबाइल, पर्स और जेवरात ले भागने वाले एक जादूगर को लालबाजार के छिनताई विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. दबोचे गये आरोपी का नाम सुबीर शेख उर्फ मैजेशियन सुबीर (37) है. वह सोनारपुर के लस्करपुर का रहनेवाला है. गुप्त जानकारी के आधार पर उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके पास से झटका गया मोबाइल, सोने की चेन और पर्स पुलिस ने बरामद कर लिया है.

कैसे आया गिरफ्तर में

लालबाजार के छिनताई विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की. मेट्रो स्टेशन के बाहर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी से चेहरे की पहचान की गयी. पता चला कि वह सोनारपुर का रहनेवाला है. वह एक जादूगर है और मैजेशियन सुबीर के नाम से जाना जाता है. वह आयेदिन लोगों से रुपये ठगता रहता है. इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम सोनारपुर गयी और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से मोबाइल, पर्स व गहना बरामद कर लिया गया.

हाथ सफाई में है माहिर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुबीर हाथ सफाई में माहिर है. वह इलाके में जादूगर के तौर पर परिचित है. मैजिक दिखाने के नाम पर भी वह कई बार लोगों को बेवकूफ बना कर सामान ले उड़ा है. लोगों को अपनी बातों में फंसा कर मोबाइल, पर्स, गहने पार कर दिया करता है.

कैसे देता था वारदात को अंजाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 22 जून की शाम को हरिदेवपुर के निवासी देवाशीष गिरि (28) ने पाटुली थाने में मोबाइल, पर्स व चेन छिनताई की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उसने बताया कि कवि नजरूल मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ा. उसने कहा कि उसे कुछ रुपयों की जरूरत है, इसके कारण उसे किसी भी तरह से मदद करें. देवाशीष का कहना है कि वह युवक इस कदर उसके सामने अपनी समस्या बता रहा था कि वह उसकी बातों में आ गया. उसने उसकी मदद करने का मन बनाया. पास में रुपये नहीं होने के कारण एटीएम से रुपये निकाल कर देने की बात कही. उस युवक के साथ वह एटीएम काउंटर की तरफ जाने लगा. जब एटीएम के पास गया तो एटीएम कार्ड निकालने के लिए जेब में हाथ डाला तो पर्स नहीं था. जेब की तलाशी लेने पर मोबाइल भी गायब मिला. अचानक पर्स व मोबाइल ढूंढने के दौरान उसे ख्याल आया कि उसके गले में सोने की चेन भी नहीं है. इतने वह युवक भी फरार हो गया. काफी तलाशी के बावजूद जब वह युवक व सामान नहीं मिला तो शिकायत पाटुली थाने में की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >