बदमाशों के हमले में चार अन्य रिश्तेदार घायल, बहू को बचाने गये ससुर को गंवानी पड़ी जान

मालदा. भतीजे की पत्नी के सम्मान की रक्षा करने की खातिर बदमाशों के हाथों चचेरे ससुर को अपनी जान गंवानी पड़ी. बदमाशों के हमले में मृतक के और चार रिश्तेदार घायल हुए हैं. घायलों का इलाज मानिकचक ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है. गुरुवार रात को यह घटना भूतनी थानांतर्गत दक्षिण चंडीपुर ग्राम पंचायत के […]

मालदा. भतीजे की पत्नी के सम्मान की रक्षा करने की खातिर बदमाशों के हाथों चचेरे ससुर को अपनी जान गंवानी पड़ी. बदमाशों के हमले में मृतक के और चार रिश्तेदार घायल हुए हैं. घायलों का इलाज मानिकचक ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है. गुरुवार रात को यह घटना भूतनी थानांतर्गत दक्षिण चंडीपुर ग्राम पंचायत के तिलकटोला गांव में घटी. इस घटना में मृतक के बेटे अशोक मंडल, स्थानीय युवक अर्जुन मंडल, घनश्याम मंडल, हिमांशु मंडल, जेट्टु मंडल समेत 15 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है. भूतनी थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति का नाम कपिल मंडल (65) है. गुरुवार रात को कपिल मंडल के भतीजे शिवशंकर मंडल की पत्नी गांव की एक किराना दुकान में सामान खरीदने गयी थी. घर लौटने के दौरान तिलकटोला मोड़ के निकट कुछ स्थानीय मनचलों ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी. महिला के साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही उसे उठा ले जाने का प्रयास किया गया. उस दौरान कपिल मंडल काम से घर लौट रहे थे. वह अपनी भतीजे की पत्नी को बेइज्जत होते देख बीच-बचाव में गये. इस दौरान बदमाशों ने कपिल मंडल पर रॉड, बांस आदि से हमला कर दिया. कपिल मंडल की पिटाई होते देख उनके रिश्तेदार व आसपास के लोग भी वहां पहुंचे. लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा. घायलों में मृत कपिल मंडल के दोनों भाई फकीरचांद मंडल, बाइशी मंडल व दोनों भतीजा मोहन मंडल व रंजीत मंडल शामिल हैं. बाद में घटनास्थल पर और लोगों को पहुंचते देख बदमाशों का दल इलाका छोड़ कर भाग गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मानिकचक ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया.

मृत कपिल मंडल के बेटे अशोक मंडल का कहना है कि आरोपियों का यह दल बीच बीच में ही उनके घर की महिलाओं को परेशान कर है. इसके खिलाफ कई बार विरोध जताया गया. ये लोग उनके बड़े भाई की पत्नी को उठा कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे. उनके पिता कपिल मंडल ने उनलोगों को रोकने की कोशिश की तो उनपर बदमाशों ने हमला बोल दिया. पूरी घटना में 15 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

भूतनी थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है. उन्हें तलाशा जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >