जमानत के बाद पहली बार किसी कार्यक्रम में शामिल हुए सुदीप

कोलकाता. रोजवैली चिटफंड कांड में जमानत पर रिहा हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय महीनों बाद सोमवार को किसी कार्यक्रम में शामिल हुए. सोमवार को महानगर में रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक थी, जिसमें श्री बंद्योपाध्याय ने हिस्सा लिया. इस दौरान वे पहले से काफी स्वस्थ लग रहे थे. इस मौके पर मीडिया द्वारा पूछे […]

कोलकाता. रोजवैली चिटफंड कांड में जमानत पर रिहा हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय महीनों बाद सोमवार को किसी कार्यक्रम में शामिल हुए.

सोमवार को महानगर में रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक थी, जिसमें श्री बंद्योपाध्याय ने हिस्सा लिया. इस दौरान वे पहले से काफी स्वस्थ लग रहे थे. इस मौके पर मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए तृणमूल सांसद ने कहा कि महीनों बाद इस तरह के किसी कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें खुशी हो रही है, वह पहले से काफी बेहतर हैं.

श्री बंद्योपाध्याय ने कहा कि जल्द ही वे सक्रिय राजनीति में लौटेंगे. इसके साथ ही वह लोकसभा की कार्यवाही में भी शामिल होने के लिए तैयार हैं. श्री बंद्योपाध्याय ने कहा कि वह 21 जुलाई को तृणमूल के शहीद दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. गौरतलब है कि श्री बंद्योपाध्याय को सीबीआइ ने रोज वैली चिटफंड कांड में तीन जनवरी को गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >