एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर अकाउंट से रुपये उड़ानेवाला झारखंड से गिरफ्तार

कोलकाता. खुद को बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बता कर ग्राहक को फोन करके उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखा कर कार्ड की जानकारी लेने के बाद अकाउंट से दो लाख रुपये गायब करने के आरोप में राजेंद्र सोरेन (21) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. वह झारखंड के गोविंदपुर स्थित जंगलपुर […]

कोलकाता. खुद को बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बता कर ग्राहक को फोन करके उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखा कर कार्ड की जानकारी लेने के बाद अकाउंट से दो लाख रुपये गायब करने के आरोप में राजेंद्र सोरेन (21) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. वह झारखंड के गोविंदपुर स्थित जंगलपुर का रहनेवाला है.

सोमवार को कोलकाता लाने के बाद उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. वहां अदालत ने उसे 17 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

पुलिस के मुताबिक, जोड़ासांको इलाके के निवासी कयूम अंसारी (64) ने जोड़ासांको थाने में नौ मार्च को इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्हो‍ंने कहा था कि उनके परिवार की एक महिला सदस्य को फोन कर एटीएम ब्लॉक होने का डर दिखा कर कार्ड की जानकारी मांगी गयी. इसके बाद कुल 17 बार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिये उनके बैंक अकाउंट से कुल दो लाख रुपये निकाल लिये गये. पुलिस के शिकायत दर्ज करने के बाद लालबाजार के बैंक फ्रॉड विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि सभी रुपये विभिन्न एजेंसी के ई-वैलेट में जमा कराये गये थे. बाकी के 28 हजार रुपये राजेंद्र सोरेन नामक झारखंड के गोविंदपुर के निवासी ने अपने अकाउंट में जमा करवाये हैं. इसके बाद पुलिस राजेंद्र के घर से उसे गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ में इस घटना में शामिल उसके साथियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >