मानव तस्करी: बेटी बता विदेश ले जाकर बेच देते थे, जानें कैसे चला रहे थे बेटियों को बेचने का धंधा

कोलकाता : 13-15 वर्ष के बीच की किशोरियों को अपनी बेटी बनाकर विदेश घूमाने के बहाने उन्हें अमेरिका व मैक्सिको ले जाकर बेच देनेवाले दंपती व उनके एक साथी को लालबाजार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम साजिद खान पठान (40), परवीन साजिद खान (35) और असद […]

कोलकाता : 13-15 वर्ष के बीच की किशोरियों को अपनी बेटी बनाकर विदेश घूमाने के बहाने उन्हें अमेरिका व मैक्सिको ले जाकर बेच देनेवाले दंपती व उनके एक साथी को लालबाजार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम साजिद खान पठान (40), परवीन साजिद खान (35) और असद ओमर (41) हैं. इन्हें महानगर के पार्क स्ट्रीट में स्थित कोलिन लेन व इमदाद अली लेन से गिरफ्तार किया गया है. अदालत में पेश करने पर तीनों को 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. इनके पास से 20 भारतीय पासपोर्ट, कई मोबाइल फोन व लैपटॉप जब्त किये गये हैं.

अपनी जुड़वा बेटियों के पार्सपोर्ट पर ले जाते थे किशोरियों को :पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच में तीनों से पूछताछ में उन्हें पता चला कि अपनी बेटियों के नाम पर बने पासपोर्ट में बेटियों के बदले दूसरी किशोरियों के साथ यह दंपती विदेश जाते थे. वहां जाकर दोनों को देह व्यापार के धंधे के लिए बेच देते थे. इसके बाद वहां से वापस कोलकाता लौट आते थे. यहां लौटने के बाद बेटियों के पासपोर्ट में इमिग्रेशन विभाग का नकली स्टांप लगा देते थे, जिससे यह साबित हो जाय कि उनके साथ विदेश गयीं उसकी बेटियां भी लौट आयी हैं. इस तरह से अमेरिका व मैक्सिको में एक वर्ष में छह किशोरियों को यह दंपती बेच चुके थे. इस धंधे में शामिल इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को संदेह है कि एक किशोरी के पासपोर्ट पर दूसरी किशोरी एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच में कैसे पकड़ी नहीं गयी. इससे संदेह होता है कि इसमें वहां के इमिग्रेशन विभाग का भी कोई कर्मचारी जुड़ा हो सकता है. मामले की जांच की जा रही है.

कैसे चला रहे थे बेटियों को बेचने का धंधा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि पार्क स्ट्रीट इलाके में रहनेवाले एक दंपती की दो जुड़वा बेटियां हैं. उन बेटियों के साथ वह वर्ष में तीन से चार बार विदेश घूमने जाते हैं, लेकिन कई बार कागजातों में विदेश में मौजूद रहनेवाली जुड़वा बेटियों को उस दौरान इलाके में देखा गया था. इसके बाद इस परिवार की हरकतों पर संदेह होने पर पुलिस को इसकी खबर दी गयी. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों बेटियां घर में मौजूद थीं, लेकिन फिर भी यह दंपती दो किशोरियों के साथ विदेश गये थे. पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विदेश से लौटने पर दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों से पूछताछ शुरू कर इस धंधे में शामिल इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >