उसके बाद से ही यहां अक्सर तृणमूल और माकपा समर्थकों में मारपीट की घटनाएं होती रहती है़ं तृणमूल समर्थकों का आरोप है कि शुक्रवार रात देगंगा थाना के गोसांईपुर बाजार इलाके से लौट रहे थे, उस समय अचानक सात-आठ लोगों ने लाठी व डंडा लेकर उन पर हमला कर दिया़ बदमाश मारपीट कर तीन लोगों को पास के तालाब में व एक को बांस बागान में फेंक कर फरार हो गये़ दूसरी ओर स्थानीय माकपा नेतृत्व ने इन आरोपों से इनकार किया है़ पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है़
माकपा समर्थकों पर तृणमूल समर्थकों को पीटने का आरोप
कोलकाता़ माकपा समर्थित सदस्यों पर तृणमूल के चार समर्थकों को मारपीट कर तालाब में फेंकने का आरोप है़ तीनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए बनंगाव अस्पताल में भपती कराया गया है़ यह घटना शुक्रवार रात देगंगा थाना क्षेत्र के चांपातला ग्राम में घटी. घटना की शिकायत थाने में दर्ज की गयी है़. उल्लेखनीय […]

कोलकाता़ माकपा समर्थित सदस्यों पर तृणमूल के चार समर्थकों को मारपीट कर तालाब में फेंकने का आरोप है़ तीनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए बनंगाव अस्पताल में भपती कराया गया है़ यह घटना शुक्रवार रात देगंगा थाना क्षेत्र के चांपातला ग्राम में घटी. घटना की शिकायत थाने में दर्ज की गयी है़.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में यहां ग्राम पंचायत पर माकपा का कब्जा था़ परिवर्तन की लहर में पंचायत के कुछ सदस्य माकपा छोड़ तृणमूल में शामिल हो गये थे़ धीरे-धीरे इलाके पर सत्तारूढ़ पार्टी का कब्जा हो गया़.