चिकित्सक पर युवती से छेड़खानी का आरोप

कोलकाता. इलाज के दौरान एक डॉक्टर पर युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगा है. पीड़ित युवती ने आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ आनंदपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह चाकदह कॉलोनी की रहनेवाली है. इएमबाइपास के रुबी क्रॉसिंग के निकट एक प्रसिद्ध […]

कोलकाता. इलाज के दौरान एक डॉक्टर पर युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगा है. पीड़ित युवती ने आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ आनंदपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह चाकदह कॉलोनी की रहनेवाली है. इएमबाइपास के रुबी क्रॉसिंग के निकट एक प्रसिद्ध अस्पताल में वह इलाज के लिए गयी थी.

आरोप है कि चिकित्सा के पहले जांच के लिए डॉक्टर संजीव चौधरी उसे अस्पताल के अंदर अपने चेंबर में ले गये. वहां दोपहर 2.45-3.20 तक शारीरिक परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने उसके शरीर के कई हिस्सों पर वासना के इरादे हाथ फेरा. पहली बार उसने झटके से चिकित्सक का हाथ हटा दिया, लेकिन फिर से चिकित्सक ने इलाज के दौरान उसके शरीर के ऊपरी अंग पर भी हाथ फेरा. अंत में परेशान होकर शोर मचाते हुए युवती वहां से निकल गयी और घटना की इसकी शिकायत आनंदपुर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपी चिकित्सक से इस मामले में पूछताछ हो रही है. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. इस मामले में अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >