सौतेली मां ने की बेटे की हत्या

रायगंज.एक सौतेली मां द्वारा बेटे की हत्या कर दिये जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. यह घटना मंगलवार को इटाहार थाने के बेकीडांगा पहाराज गांव में घटी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी गांव के रहने वाले शंतु दास ने पहली पत्नी की मौत के बाद कुशमंडी की रहने […]

रायगंज.एक सौतेली मां द्वारा बेटे की हत्या कर दिये जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. यह घटना मंगलवार को इटाहार थाने के बेकीडांगा पहाराज गांव में घटी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी गांव के रहने वाले शंतु दास ने पहली पत्नी की मौत के बाद कुशमंडी की रहने वाली एक लड़की से दूसरी शादी की थी. शंतु को पहली पत्नी से दो बेटे थे. इन दोनों बेटों को दूसरी पत्नी देखना तक नहीं चाहती थी. आरोप है कि वह दोनों के साथ हरदिन मारपीट करती थी.

पुलिस ने दूसरी पत्नी का नाम अचेना दास बताया है. पुलिस ने बताया कि अचेना की मारपीट से परेशान दोनों सौतेले बेटे दुकान में काम करने लगे थे. दोनों जब काम से घर वापस आते थे तो उसके साथ मारपीट की जाती थी. सौतेली मां के साथ बाप भी मारता था. स्थानीय निवासी बापन सिंह ने बताया कि सौतेली मां का अत्याचार लगातार बढ़ गया था. आखिरकार मां और पिता की मारपीट से परेशान बड़ा बेटा अचानक घर से गायब हो गया. उसका पता अबतक नहीं चला है. इसबीच छोटा बेटा विश्वजीत दास को आज किसी बात को लेकर सौतेली मां ने पीटना शुरू कर दिया. बाप ने भी उसके साथ मारपीट की. इसी दौरान बेटे की मौत हो गयी.

इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत से लटका दिया गया. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी इटाहार थाना पुलिस को दी. इसके अलावा इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरापियों के घर में ताड़फोड़ भी की. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज अस्पताल भेज दिया है. सौतेली मां और पिता को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर अभीतक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >