भुजाली से की व्यवसायी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पानागढ़. वीरभूम िजले के लाभपुर थाना अंतर्गत बुनिया ग्राम में व्यवसाय को लेकर आपसी विवाद के बाद एक युवक ने व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया. भुजाली के प्रहार से गंभीर चोट लगने के कारण व्यवसायी रिपन शेख की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रिपन के जमाई मिहिर लाल भी गंभीर रूप से घायल […]

पानागढ़. वीरभूम िजले के लाभपुर थाना अंतर्गत बुनिया ग्राम में व्यवसाय को लेकर आपसी विवाद के बाद एक युवक ने व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया. भुजाली के प्रहार से गंभीर चोट लगने के कारण व्यवसायी रिपन शेख की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रिपन के जमाई मिहिर लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भरती िकया गया है.

घटना के बाद से हमलावर मुश्ताक शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने बताया कि रिपन तथा मुश्ताक के बीच व्यवसाय को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. सोमवार को दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया िक गुस्साये मुश्ताक ने भुजाली लेकर रिपन तथा उसके जमाई पर हमला कर दिया. इस घटना में रिपन की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को उद्धार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >