निर्माणाधीन भवन में लोगों ने की तोड़फोड़

आक्रोश. तृणमूल सांसद व विधायक की गाड़ी को घेर कर किया प्रदर्शन प्रमोटर पर लगाया खेल का मैदान दखल करने का आरोप कोलकाता : कथित रूप से खेल का मैदान दखल कर भवन निर्माण करने से गुस्साये लोगों ने निर्माणाधीन भवन में जमकर तोड़फोड़ की. उसी दौरान वहां से गुजर रहे सांसद काकोली घोष दस्तीदार […]

आक्रोश. तृणमूल सांसद व विधायक की गाड़ी को घेर कर किया प्रदर्शन
प्रमोटर पर लगाया खेल का मैदान दखल करने का आरोप
कोलकाता : कथित रूप से खेल का मैदान दखल कर भवन निर्माण करने से गुस्साये लोगों ने निर्माणाधीन भवन में जमकर तोड़फोड़ की. उसी दौरान वहां से गुजर रहे सांसद काकोली घोष दस्तीदार और विधायक व चेयरमैन रथीन घोष की गाड़ी को घेर कर विरोध जताया. हालांकि सांसद ने जिलाशासक से कह कर मामले का शीघ्र निबटारा कराने का आश्वासन दिया़
इसके बाद लोग शांत हुए. घटना के बाद इलाके में उत्तेजना का माहौल बना हुआ है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ गणेश बिश्वास के नेतृत्व में इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है. यह घटना रविवार दोपहर उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम चार नंबर वार्ड के रामकृष्ण पल्ली इलाके की है.
प्राप्त खबर के अनुसार प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि एक के बाद एक इलाके के मैदान को कब्जा कर बहुमंजिली इमारत बनाने का काम किया जा रहा है़ रामकृष्ण पल्ली इलाके में बच्चों के खेलने का मैदान भी उससे अछूता नहीं रहा़ लोगों का आरोप है कि उक्त मैदान की जमीन का मालिकाना हक किसी के पास नहीं है़ कुछ रसूखदार लोगों के इशारे पर कब्जा कर उस पर अवैध रूप से भवन निर्माण किया जा रहा है. इस विषय में वहां के स्थानीय पार्षद को सूचित किया गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ़
प्रमोटर ने काम बंद करने के बजाये मैदान में चारदीवारी घेर कर भवन बनाने का काम और तेज कर दिया़ प्रमोटर द्वारा काम बंद नहीं करने पर रविवार को स्थानीय लोग हाथ में शाबल व कुल्हाडी लेकर मैदान में बन रहे भवन की चारदीवारी को तोड अंदर घुस गये और निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड की. स्थानीय विधायक व चेयरमैन रथीन घोष ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >