पति को अधमरा कर पत्नी से गैंगरेप

फुलारीटांड़. मधुबन थाना क्षेत्र के पिपराटांड बस्ती के समीप सुनसान रास्ते पर एक बीसीसीएल कर्मी की दो युवकों ने पहले पीटकर अधमरा कर दिया और फिर उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया. दंपती फुलारीटांड के मंगरा हटिया से सब्जी खरीदकर अपने घर जा रहा था. महिला ने पिपराटांड बस्ती के दोनों युवकों की पहचान नवीन […]

फुलारीटांड़. मधुबन थाना क्षेत्र के पिपराटांड बस्ती के समीप सुनसान रास्ते पर एक बीसीसीएल कर्मी की दो युवकों ने पहले पीटकर अधमरा कर दिया और फिर उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया. दंपती फुलारीटांड के मंगरा हटिया से सब्जी खरीदकर अपने घर जा रहा था. महिला ने पिपराटांड बस्ती के दोनों युवकों की पहचान नवीन महतो व चांद पांडेय के रूप में की.

पुलिस ने बस्ती में छापामारी कर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि मंगलवार शाम को महिला अपने पति के साथ मंगरा हटिया से बाजार कर पिपराटांड बस्ती के समीप अपने घर जा रही थी. इसी बीच नवीन महतो व चांद पांडेय दंपती का पीछा करने लगे.

सुनसान रास्ता आने पर दोनों युवको ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. महिला के पति विरोध किया तो युवकों ने पिटाई कर अधमरा कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >