पति के पराई स्त्री के साथ संबंध की खबर पर आपा खो बैठी पत्नी, हथौड़ी से प्रहार कर ले ली जान पति की

पानागढ. पराई स्त्री के साथ पति के अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद आग बबूला पत्नी ने गुस्से में हथौडी से पीट-पीट कर पति की हत्या कर दी. घटना पूर्व बर्दवान जिले के सदर थाना अंतर्गत बड़नीलपुर के सुकांतपल्ली की है. घटना के बाद पुलिस ने अभियुक्त पत्नी निमता दे को गिरफ्तार कर लिया […]

पानागढ. पराई स्त्री के साथ पति के अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद आग बबूला पत्नी ने गुस्से में हथौडी से पीट-पीट कर पति की हत्या कर दी. घटना पूर्व बर्दवान जिले के सदर थाना अंतर्गत बड़नीलपुर के सुकांतपल्ली की है. घटना के बाद पुलिस ने अभियुक्त पत्नी निमता दे को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक पति का नाम श्यामल बताया जा रहा है. घटना के बाद पुिलस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के िलये बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति श्यामल का अन्य स्त्री के साथ अवैध संबंध था. बार-बार इस बात को लेकर निमता और श्यामला के बीच पारिवारिक विवाद और झड़प चल रहा था. पत्नी ने पति को हिदायत दी लेिकन पति अपनी आदत से मजबूर था. बताया जाता है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अशांति कायम हो गयी. इसी बीच गुस्साई पत्नी ने घर मे पड़ी हथौड़ी उठाकर पति पर प्रहार कर िदया. गंभीर चोट लगने के कारण लहूलुहान पति की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

दामोदर नदी में डूबा युवक
बांकुड़ा.जिले के सोनामुखी थाना अन्तर्गत रनडिहा घाट के दामोदर नदी से मछली पकड़ने गये पूर्व पात्रहाटी के बािशंदा तुहिन कोले(18) नदी में डूब गया. पुलिस द्वारा डिजास्टर मैनेजमेन्ट के कर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह तुहिन अपने दो दोस्तो के साथ दामोदर नदी के रनडिहा घाट में मछली पकड़ने गया था. अचानल पैर फिसल जाने के कारण नदी में डूब गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >