पत्नी के नसबंदी कराने पर दो बच्चों को मार डाला

कालियागंज. परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराने का निर्णय इतना त्रासद होगा, यह कल्पना करना भी कठिन है. नसबंदी कराने की बात से नाराज पति ने एक महिला को आजीवन के लिए बेऔलाद बना दिया. पत्नी के साथ नसबंदी को लेकर हुए विवाद की वजह से पिता ने अपने ही दो बच्चों की जान ले […]

कालियागंज. परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराने का निर्णय इतना त्रासद होगा, यह कल्पना करना भी कठिन है. नसबंदी कराने की बात से नाराज पति ने एक महिला को आजीवन के लिए बेऔलाद बना दिया. पत्नी के साथ नसबंदी को लेकर हुए विवाद की वजह से पिता ने अपने ही दो बच्चों की जान ले ली और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज अंतर्गत मछुआ टोली इलाके में घटी है.

अस्पताल ले जाते समय के रास्ते में ही दोनों शिशुओं की मौत हो गयी, जबकि पिता अनादि राय (35) रायगंज जिला अस्पताल में भरती है. उसकी स्थिति भी गंभीर बतायी जा रही है. मरनेवालों में दीपक राय (4) व पंचमी राय (2) शामिल हैं. इस घटना से इलाके में मातम का माहौल छा गया है.


मिली जानकारी के अनुसार दो संतान के बाद पत्नी संजनी राय ने नसबंदी कराने का फैसला लिया था. इस बात को लेकर पती-पत्नी के बीच भारी विवाद हुआ. गुरुवार की सुबह संजनी नसबंदी करवाकर घर लौटी. नसबंदी कराने की जानकारी मिलते ही पती अनादि राय आगबबूला हो गया और नारियल के लड्डू और जलेबी में जहर मिलाकर दोनों बच्चों को खिला दिया और स्वयं भी खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को रायगंज अस्पताल पहुंचाने में जुट गये. अस्पताल जाने के रास्ते में ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. अनादि राय को रायगंज जिला अस्पताल में भरती कराया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >