चोरी के गहने बिहार में बेचता था, गिरफ्तार

कोलकाता/गया. गया जीअारपी व आरपीएफ ने बुधवार तड़के छापेमारी कर हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस से चार लाख मूल्य के चांदी के जेवरात के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम संतोष कुमार (22 साल) है, जो मानपुर के जनकपुर निवासी रमेश प्रसाद का पुत्र है. पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर उसे […]

कोलकाता/गया. गया जीअारपी व आरपीएफ ने बुधवार तड़के छापेमारी कर हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस से चार लाख मूल्य के चांदी के जेवरात के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम संतोष कुमार (22 साल) है, जो मानपुर के जनकपुर निवासी रमेश प्रसाद का पुत्र है. पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है.

रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आरपीएफ के एसआई चंदन पासवान ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला रहे थे. हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवक एक से दूसरी बोगी में भागने लगा. शक होने पर पुलिस ने उसे गया जंकशन के प्लेटफॉर्म एक स्थित बुक स्टोर के पास पकड़ लिया गया. युवक के पास से तीन किलो नौ सौ ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किये गये हैं. उसका बाजार मूल्य करीब चार लाख रुपये है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोष कोलकाता की एक मंडी से चोरी के जेवरात खरीदता था. चोरी के जेवरात को वह खरीद मूल्य से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बेचता था.

एक दोस्त ने दिखाया कोलकाता का रास्ता : गिरफ्तार युवक संतोष ने बताया कि उसके एक दोस्त ने उसे कोलकाता का रास्ता दिखाया. दोस्त उसे साथ लेकर कोलकाता गया व मंडी से चोरी के जेवरात खरीदवा कर बेचवाने का काम शुरू कराया. वहां से वह 20 प्रतिशत कम दाम पर जेवरात खरीदता था व उसे खरीद मूल्य से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बेचता था. 2012 में कोलकाता में एक लाख रुपये पूंजी लाकर सवा लाख से अधिक रुपये कमाये. धीरे-धीरे ज्यादा पूंजी लगा कर बड़े पैमाने पर जेवरात बेचना शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >