दिनदहाड़े वृद्ध महिला के साथ लूट-पाट

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर में दिन-दहाड़े एक वृद्ध महिला के साथ लूट-पाट की घटना घटी है. दो बदमाश लाल रंग की पल्सर बाइक में सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर आठ के अधीन एमजी रोड, खालपाड़ा आये एवं वहां रहने वाली 70 वर्षीय महिला सुमित्रा देवी डालमिया पर हमला बोल कर उनके हाथ से सोने के दोनों […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर में दिन-दहाड़े एक वृद्ध महिला के साथ लूट-पाट की घटना घटी है. दो बदमाश लाल रंग की पल्सर बाइक में सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर आठ के अधीन एमजी रोड, खालपाड़ा आये एवं वहां रहने वाली 70 वर्षीय महिला सुमित्रा देवी डालमिया पर हमला बोल कर उनके हाथ से सोने के दोनों कंगन लेकर फरार हो गये.

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जब तक आसपास के लोगों को पता चलता, तब तक दोनों बदमाश अपनी बाइक में सवार होकर फरार हो गये. सुमित्रा देवी डालमिया ने बताया है कि दो युवक बाइक से घर पर आये और बताया कि वह दोनों बिजली विभाग से आये हैं.

दोनों युवकों के हाथ में एक डायरी भी थी. दोनों ने बिजली मीटर चेक करने की बात कही. सुमित्रा देवी दोनों युवकों को अपने घर के अंदर मीटर दिखाने के लिए ले गई. उसके बाद युवकों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया. तब तक सुमित्रा देवी को पता चल गया था कि दोनों युवक लूट-पाट के इरादे से घर में आये हुए हैं.

वह चिखती-चिल्लाती इससे पहले ही दोनों बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया और हाथ में पहने सोने के दोनों कंगन लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना तत्काल सिलीगुड़ी थाने को दी गई. सिलीगुड़ी थाने की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और अपनी जांच शुरू दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जायेगा. सुमित्रा देवी डालमिया का घर वार्ड नंबर आठ की पूर्व पार्षद सालिनी डालमिया के घर के बिल्कुल ही पास है.

इस घटना के बाद से खालपाड़ा इलाके के निवासियों एवं व्यवसायियों में आतंक है. नॉर्थ बंगाल मर्चेन्ट एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा की है और बदमाशों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है. जानकारी मिलते ही संगठन के सचिव संजय टिबड़ेवाल भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने डीसीपी गौरव लाल से भी फोन पर बातचीत की है. श्री टिबड़ेवाल ने इस इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >