तस्करी के 44 पशु जब्त, सीमा पार कराने की थी योजना

सिलीगुड़ी. शुक्रवार को 44 पशुओं को सीमा पार बांग्लादेश तस्करी से बचा लिया गया .सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) तथा सिलीगुड़ी कस्टम के पी एंड आइ विंग ने इससे पहले ही संयुक्त अभियान चला कर तस्करों को दबोच लिया. बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत-बांग्लादेश सीमा पर दातरापाड़ा बीओपी के अधीन भुटकीडांगा पाड़ा इलाके में […]

सिलीगुड़ी. शुक्रवार को 44 पशुओं को सीमा पार बांग्लादेश तस्करी से बचा लिया गया .सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) तथा सिलीगुड़ी कस्टम के पी एंड आइ विंग ने इससे पहले ही संयुक्त अभियान चला कर तस्करों को दबोच लिया. बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत-बांग्लादेश सीमा पर दातरापाड़ा बीओपी के अधीन भुटकीडांगा पाड़ा इलाके में एक ट्रक को रोककर जब उसकी तालाशी ली गयी तो उसमें पशु भरे पाये गए. कुल 44 पशुओं को क्रुरता के साथ ट्रक में भरकर रखा गया था.

इन पशुओं को बिहार के कटिहार जिला स्थित खरिया से लाया जा रहा था. बाद में पशुओं को बांग्लादेश भेजने की योजना थी. बीएसएफ ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

सभी पशुओं तथा जब्त ट्रक की बाजार कीमत साढ़े 12 लाख रूपये है. बीएसएफ ने दो तस्करों को भी धर दबोचा है. इसमें से एक का नाम सद्दाम हुसैन(27)है और वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है. वह ट्रक का चालक है. दूसरा मुरारी शर्मा (26)भी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है. बीएसएफ के डीआइजी अनिल कुमार पी ने बताया है कि पशुओं की तस्करी के खिलाफ आगे भी कार्यवाइ जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >