पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव से पहले गन्ने के खेत में छिपाकर रखे गए 40 बम मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

West Bengal News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में गन्ने के खेत में छिपाकर रखे गए 40 बम बरामद होने से लोगों में दहशत है. पुलिस ने इन बमों को बरामद कर लिया है और जांच में जुटी है.

बीरभूम (पश्चिम बंगाल), मुकेश तिवारी: पश्चिम बंगाल (West Bengal News) के बीरभूम जिले में रविवार की सुबह फिर भारी संख्या में बम मिलने से इलाके ने सनसनी फैल गयी. बोलपुर के बाद आज बीरभूम जिले के माड़ग्राम थाना इलाके के लापारा ग्राम में गन्ने के खेत में छिपाकर रखे गए एक ड्रम और चार झोले में करीब 40 बम बरामद किए गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बम वाले स्थान को सुरक्षा घेरे में ले लिया. इसके साथ ही पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गन्ने के खेत से मिले बड़ी संख्या में बम
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक बार फिर बमों की बरामदगी से लोगों में दहशत है. बीरभूम जिले के माड़ग्राम थाना इलाके के लापारा ग्राम में बड़ी संख्या में बम मिलने से सनसनी फैल गयी है. लोग दहशत में हैं. गन्ने के खेत के बगल से एक ड्रम और 40 बम से भरे चार बैग मिले हैं. गुप्त सूचना मिलने पर माडग्राम थाने की पुलिस ने आज रविवार की सुबह लापारा गांव के पास गन्ने के खेतों की तलाशी ली. पुलिस को उस स्थान से एक ड्रम और चार बम मिले.

Lok Sabha Election 2024: इस बार 400 सीट पार, फिर बनेगी नरेंद्र मोदी सरकार, आसनसोल में बोले बिहार के बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद

जांच में जुटी पुलिस
बीरभूम जिले के माडग्राम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उस स्थल को को घेर लिया. सीआईडी के बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गयी. माडग्राम थाने की पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि उन बमों को किसने और किस उद्देश्य से यहां पर छिपाकर रखा था. 

West Bengal : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल करेंगे कल्याणी एम्स का वर्चुअली उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >