Uttarakhand Weather : आज बारिश से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज-चमक का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने की संभावना

Uttarakhand Weather Today : राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में मौसम अभी पूरी तरह खुलने के मूड में नहीं है.16 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी दी है.

16 सितंबर को कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

  • मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
  • बीच-बीच में धूप निकलने के बावजूद मौसम अचानक बदल सकता है. कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
  • विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है.
  • हालांकि बारिश हर जगह एक जैसी नहीं होगी. कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर बारिश का दौर तेज हो सकता है.

इन जिलों में ज्यादा सावधानी जरूरी

  • मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के लोगों से ज्यादा सावधान रहने की अपील की है.
  • इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. पहाड़ों में मौसम वैसे भी तेजी से बदलता है, इसलिए खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वालों को थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने कहा गया है.

घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर 16 सितंबर को उत्तराखंड घूमने का प्लान है तो मौसम को हल्के में न लें. बारिश के दौरान पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है. इसके अलावा कुछ संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन की वजह से रास्ते प्रभावित हो सकते हैं.
  • बारिश के समय नदी, नाले या पहाड़ी ढलान के आसपास रहने से बचें. बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान या ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े होना भी ठीक नहीं है. ट्रेकिंग या किसी दूसरे आउटडोर प्लान पर जाने से पहले स्थानीय मौसम की जानकारी जरूर ले लें.

तापमान कैसा रहेगा?

कुल मिलाकर 16 सितंबर को उत्तराखंड में तापमान बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे होने की उम्मीद नहीं है. पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि अलग-अलग शहरों और पहाड़ी इलाकों की ऊंचाई के हिसाब से तापमान अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Delhi weather : दिल्ली में मानसून की उल्टी गिनती शुरू! आज बारिश, फिर 18 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार और लेखक हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. इसके अलावा वे ट्रेंडिंग, यूटिलिटी और वायरल हो रहे जरूरी विषयों पर भी लेखन करते हैं. रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ मिलाकर 2 साल से अधिक समय तक काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम मानते हैं कि किसी विषय पर लोगों की राय और उनका विचार अलग हो सकता है, संभव है नजरिया भी अलग हो, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठक अपनी राय, सुझाव और विचार रखने के लिए उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सकते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >