केदारनाथ में बारिश-लैंडस्लाइड से 1 की मौत, जानिए अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand ka mausam : केदारनाथ यात्रा पर मौसम का असर साफ दिख रहा है, जहां लैंडस्लाइड की घटनाओं में वृद्धि हुई है. ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि अगले पांच दिनों में मौसम कैसा रहेगा और क्या यात्रा के लिए परिस्थितियां बेहतर होंगी.

केदारनाथ यात्रा पर मौसम का असर एक बार फिर देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं. केदारनाथ के चिरबासा हेलीपैड के पास रविवार को पहाड़ से चट्टान गिरने से 65 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा रोकनी पड़ी है. भीम बली और केदारनाथ के बीच करीब 1,000 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है.

ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगले पांच दिनों में मौसम कैसा रहेगा और क्या केदारनाथ यात्रा के लिए हालात बेहतर होंगे?

केदारनाथ में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 से 18 सितंबर के बीच केदारनाथ में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है. इस दौरान कई दिनों में बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं.
  • 14 और 15 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है. ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर पहले से बने लैंडस्लाइड के खतरे के बीच यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.
  • 16 सितंबर को मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है. इस दिन आसमान आंशिक रूप से साफ रहने का अनुमान है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बारिश की संभावना बनी रह सकती है. इसके बाद 17 और 18 सितंबर को फिर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

केदारनाथ में 14 से 18 सितंबर तक मौसम का हाल

तारीखमौसम का हालतापमानयात्रा के लिहाज से
14 सितंबरआंशिक धूप, एक-दो बौछारों की संभावना1–8°Cबारिश और गरज-चमक के बीच सावधानी जरूरी
15 सितंबरहल्की बारिश की संभावना0–9°Cलैंडस्लाइड वाले रास्तों पर सतर्क रहें
16 सितंबरआंशिक रूप से धूप, मौसम में कुछ राहत0–8°Cपिछले दो दिनों के मुकाबले बेहतर, फिर भी सावधानी जरूरी
17 सितंबरहल्की बारिश की संभावना-1–8°Cबारिश के दौरान पैदल यात्रा से बचें
18 सितंबरहल्की बारिश की संभावना0–6°Cठंड और बारिश दोनों का असर रहेगा

तापमान में रहेगी अच्छी-खासी ठंड

केदारनाथ में अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान करीब 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह और रात में ठंड काफी बढ़ सकती है और तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है. बारिश होने पर ठंड का असर और ज्यादा महसूस हो सकता है.

केदारनाथ जाने वालों के लिए क्या है जरूरी सलाह

मौजूदा हालात को देखते हुए जिला प्रशासन और मौसम विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा का फैसला करें. बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर फिसलन, भूस्खलन और रास्ता बाधित होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले प्रशासन की ताजा एडवाइजरी और मार्ग की स्थिति जरूर जांचें. 

ये भी पढ़ें: VIDEO : समुद्र की लहरों में गायब हुआ 243 लोगों से भरा यात्री जहाज! सामने आया खौफनाक मंजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >